हमसे हमारा भविष्य छीना जा रहा है। हम उसे वापस ले रहे हैं।

Human Resistance एक राजनीतिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पैदा होने वाली शक्ति और संपदा को जनता के नियंत्रण में रखना है।

खतरा

एक शक्तिशाली तकनीक, जिस पर धनकुबेरों और साम्राज्यों का मालिकाना है

मुट्ठी भर कंपनियाँ और उनकी सेवा करने वाली सरकारें अब तक की सबसे शक्तिशाली तकनीक पर नियंत्रण रखती हैं, और किसी ने उन्हें इसके लिए नहीं चुना। जब वे मिलकर काम करती हैं, तो उसका एक नाम है: तकनीकी फासीवाद। और अगर ये प्रणालियाँ कभी अपने निर्माताओं के नियंत्रण से बाहर निकल गईं, तो शायद हम उन्हें रोक ही न पाएँ।

हम किसके लिए लड़ते हैं

हमारा हिस्सा और हमारी आवाज़

हम नियंत्रण वापस लेने के लिए लड़ते हैं।

हमारा हिस्सा

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पैदा होने वाली संपदा उन लोगों को वापस मिलनी चाहिए जिनके श्रम, शब्दों और शोध ने उसे बनाया। हम Terminator Tax से शुरुआत करते हैं: इंसानी श्रम की जगह मशीनें लगाकर मुनाफ़ा कमाने वालों को उन चीज़ों का खर्च उठाना चाहिए जो हमें इंसान बनाती हैं।

  • 01The Terminator Tax
  • 02A tax on extreme wealth
  • 03Public digital infrastructure
  • 04Public services that grow with AI's wealth
  • 05Polluters pay for the climate transition

हमारी आवाज़

कोई भी प्रणाली किसी इंसान के जीवन का फैसला नहीं कर सकती, जब तक कोई ऐसा व्यक्ति न हो जिसे जवाबदेह ठहराया जा सके। और हर जनसमुदाय को किसी भी साम्राज्य, राज्य या निगम के वर्चस्व से मुक्त होकर अपना भविष्य गढ़ने का अधिकार है।

  • 06The Power to Stop
  • 07The right to a human decision
  • 08An end to mass surveillance
  • 09Free from empires
  • 10Global democracy to govern AI
सभी दस प्रस्ताव देखें

हम कौन हैं

एक वैश्विक नेटवर्क पर खड़ा राजनीतिक आंदोलन

हम वामपंथी आंदोलन हैं, जो सरहदों के पार संगठित हो रहा है, क्योंकि जिस ताकत का हम सामना कर रहे हैं, वह सरहदों पर नहीं रुकती। हम यहाँ पैरवी करने या विनम्र विनती करने नहीं आए हैं। हम चुनाव लड़ने, जीतने और अपने भविष्य पर नियंत्रण वापस लेने की ताकत बना रहे हैं।

हमारे बारे में और जानें

हम क्या करते हैं

Terminator Tax और हमारा सप्ताहिक पत्र

हम Terminator Tax के लिये अभियान चला रहे हैं, और हर सप्ताह हम आपको उस बारें में लिखतें हैं जो हम बना रहे हैं।

यह हम हो सकते हैं। यह हमें ही होना होगा।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता का भविष्य अगले कुछ वर्षों में तय होगा, और उसे वही तय करेंगे जो संगठित होंगे।

प्रतिरोध से जुड़ें